ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त इंडोनेशियाई विमान का मलबा पाया

जकार्ता : इंडोनेशिया के सुदूरपूर्व में 54 लोगों के साथ आज लापता हुए एक विमान का मलबा ग्रामीणों ने पाया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. तलाश एवं बचाव एजेंसी ने बताया कि इंडोनेशियाई करियर त्रिगण एयर द्वारा संचालित विमान ने पापुआ प्रांत की राजधानी जयपुरा से उड़ान भरने के बाद दोपहर तीन बजे […]
जकार्ता : इंडोनेशिया के सुदूरपूर्व में 54 लोगों के साथ आज लापता हुए एक विमान का मलबा ग्रामीणों ने पाया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. तलाश एवं बचाव एजेंसी ने बताया कि इंडोनेशियाई करियर त्रिगण एयर द्वारा संचालित विमान ने पापुआ प्रांत की राजधानी जयपुरा से उड़ान भरने के बाद दोपहर तीन बजे से पहले यातायात नियंत्रण खो दिया.
इसने बताया कि विमान में 49 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे. यह 42 मिनट की अपनी निर्धारित यात्रा पर था. यात्रियों में शामिल पांच बच्चों में तीन नवजात थे. यात्रा में करीब 45 मिनट लगने थे. लेकिन यह अपने गंतव्य ओक्सीबिल पहुंचने से 10 मिनट पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




