अफगान सरकार ने शांति पर चर्चा को एक टीम पाकिस्तान भेजी

Published at :13 Aug 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
अफगान सरकार ने शांति पर चर्चा को एक टीम पाकिस्तान भेजी

काबुल: अफगानिस्तान ने पिछले महीने पाकिस्तान की ओर से तालिबान के साथ आयोजित शांति वार्ता निलंबित होने के बाद एक कार्ययोजना पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद भेजा है.आज की यह एकदिवसीय यात्र ऐसे समय आयी है जब अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक नाराजगी वाला भाषण दिया है जिसमें […]

विज्ञापन

काबुल: अफगानिस्तान ने पिछले महीने पाकिस्तान की ओर से तालिबान के साथ आयोजित शांति वार्ता निलंबित होने के बाद एक कार्ययोजना पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद भेजा है.आज की यह एकदिवसीय यात्र ऐसे समय आयी है जब अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक नाराजगी वाला भाषण दिया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि पिछले सप्ताह राजधानी काबुल में हुए तालिबानी हमलों में पाकिस्तान संलिप्त था जिसमें सैकडों लोग मारे गए.

तालिबान लगभग 14 वर्षों से अफगान सरकार से लड रहा है. हाल के हमले उस घोषणा के बाद हुए हैं कि उसका नेता मुल्ला मोहम्मद उमर दो वर्ष पहले मारा गया था.गनी के उप प्रवक्ता जफर हाशमी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री सलाउद्दीन रब्बानी कर रहे हैं और उसमें राष्ट्रीय गुप्तचर प्रमुख रहमतुल्ला नबील और कार्यकारी रक्षा मंत्री मसून स्तानेकजई शामिल हैं. ये लोग पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अन्य पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola