सिसली के पास प्रवासियों की नौका डूबी, कम से कम 50 की मौत

Published at :12 Oct 2013 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
सिसली के पास प्रवासियों की नौका डूबी, कम से कम 50 की मौत

वलेता : माल्टा और सिसली के बीच कल प्रवासियों की एक नौका डूब जाने से उसमें सवार करीब 50 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक दर्जन बच्चे भी शामिल हैं.इतालवी संवाद समिति ‘अंसा’ के अनुसार माल्टा के एक पोत ने नौका पर सवार 150 प्रवासियों को बचा लिया जबकि 50 को इटली […]

विज्ञापन

वलेता : माल्टा और सिसली के बीच कल प्रवासियों की एक नौका डूब जाने से उसमें सवार करीब 50 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक दर्जन बच्चे भी शामिल हैं.इतालवी संवाद समिति ‘अंसा’ के अनुसार माल्टा के एक पोत ने नौका पर सवार 150 प्रवासियों को बचा लिया जबकि 50 को इटली की नौसेना ने बचाया.एक सप्ताह पहले ही लम्पेंडुसा के पास एक नौका पलटने से 300 शणार्थियों की मौत हो गई थी.

प्रवासियों ने इतालवी द्वीप लम्पेंडुसा के नजदीक माल्टा जलक्षेत्र में नौका के मुश्किल में फंसने पर सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर अधिकारियों को सतर्क किया.माल्टा की नौसेना ने कहा कि नौका तब पलट गई जब इसमें सवार लोगों ने नौका के एक तरफ एकत्र होकर एक सैन्य विमान का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की.

माल्टा ने नौका में फंसे लोगों की मदद के लिए राहत पोत और हेलीकॉप्टरों को भेजा और क्षेत्र से व्यापारिक पोतों का रुख दूसरी ओर कर दिया. इटली ने मदद के लिए हेलीकॉप्टर और नौसेना के दो पोतों को भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola