ISIS का खौफनाक चेहरा, 10 बंधकों को बम से उड़ाया

Published at :11 Aug 2015 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
ISIS का खौफनाक चेहरा, 10 बंधकों को बम से उड़ाया

आतंकी संगठन इस्लामिक स्‍टेट (आईएसआईएस) ने 10 बंधकों को बम से उड़ा दिया है. आईएस ने सभी बंधकों को आईईडी बम से उडा़या. आतंकी संगठन से सभी बंधकों को बम से उड़ाते हुए वीडियो भी जारी किया है. वीडियो देखने के बाद आईएसआईएस का आतंक साफ नजर आती है. आतंकी संगठन आईएसआईएस का कहना है […]

विज्ञापन

आतंकी संगठन इस्लामिक स्‍टेट (आईएसआईएस) ने 10 बंधकों को बम से उड़ा दिया है. आईएस ने सभी बंधकों को आईईडी बम से उडा़या. आतंकी संगठन से सभी बंधकों को बम से उड़ाते हुए वीडियो भी जारी किया है. वीडियो देखने के बाद आईएसआईएस का आतंक साफ नजर आती है.

आतंकी संगठन आईएसआईएस का कहना है कि जिन बंधकों को बम से उड़ाया गया है उनपर धार्मिक नियमों को तोड़ने का आरोप था. यह अभी तक साथ नहीं हो पाया है कि आईएसआईएस ने जिन बंधकों को बम से उड़ाया है वो कौन थे. हालांकि मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार जिन्‍हें आईएसआईएस ने बम से उड़ाया वो तालिबानी लड़ाके थे.

गौरतलब हो आईएसआईएस की ओर से कई बार ऐसे दिल दहलाने वाले वीडियो जारी किये गये हैं. आतंकी संगठन ऐसा कर लोगों में अपने प्रति दहशत को माहौल बनाना चाहते हैं. कुछ दिन पहले आईएसआईएस ने यौन संबंध बनाने से मना करने पर 19 महिलाओं की हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola