2020 तक भारत पर कब्‍जा जमाने की फिराक में ISIS !

Published at :10 Aug 2015 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
2020 तक भारत पर कब्‍जा जमाने की फिराक में ISIS !

लंदन :आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) 2020 तक भारत में कब्‍जा जमाने की कोशिश में लगा हुआ है. इसका खुलासा एक किताब से हो रहा है. इस्लामिक स्टेट पर एक नयी पुस्तक में दिए एक नक्शे के मुताबिक इस दुर्दांत आतंकी संगठन की योजना दुनिया के बड़े हिस्से में अगले पांच साल में अपना प्रभुत्व […]

विज्ञापन

लंदन :आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) 2020 तक भारत में कब्‍जा जमाने की कोशिश में लगा हुआ है. इसका खुलासा एक किताब से हो रहा है. इस्लामिक स्टेट पर एक नयी पुस्तक में दिए एक नक्शे के मुताबिक इस दुर्दांत आतंकी संगठन की योजना दुनिया के बड़े हिस्से में अगले पांच साल में अपना प्रभुत्व कायम करने की है जिसमें लगभग समूचा भारतीय उपमहाद्वीप शामिल है.

नक्शे के मुताबिक इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और सीरिया (आईएसआईएस) की योजना मध्य पूर्व, उत्तर अफ्रीका, अधिकांश भारतीय उप महाद्वीप और यूरोप के हिस्से पर अगले पांच साल के अंदर कब्जा कर अपना खिलाफत कायम करने की है.

मिरर अखबार ने नक्शे का हवाला देते हुए बताया है कि खिलाफत…शरियत कानून द्वारा संचालित राज्य है जिसे आईएसआईएस कायम करना चाहता है. इसके दायरे में स्पेन से लेकर चीन तक को लाने का मंसूबा है. नक्शे के मुताबिक स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस के हिस्से को अरबी में अंदालुस नाम दिया गया है जिस पर मूरों ने आठवीं से 15 वीं सदी के बीच कब्जा किया था जबकि भारतीय उपमहाद्वीप को खुरासान नाम दिया गया है.

बीबीसी रिपोर्टर एंड्रीयू होस्केन ने बताया कि आईएसआईएस उन सभी क्षेत्रों पर कब्जा करना चाहता है जिन्हें वे इस्लामी दुनिया के रुप में देखते हैं. उन्होंने इम्पायर ऑफ फियर : इनसाइड द इस्लामिक स्टेट पुस्तक में लक्षित इलाकों के नक्शे को शामिल किया है.

इसमें कहा गया है कि आईएसआईएस के 50,000 सदस्य हैं और दो अरब पौंड की इसके पास पूंजी है. होस्केन ने बताया कि अबू मुसाब अल जरकावी ने जिस आतंकी संगठन का गठन किया था वह आगे चलकर आईएसआईएस बन गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola