भारत व इंडोनेशिया ने छह सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए

Published at :11 Oct 2013 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
भारत व इंडोनेशिया ने छह सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए

जकार्ता: भारत व इंडोनेशिया ने आज द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली इंडोनेशिया यात्रा के दौरान इन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए. सिंह कल यहां पहुंचे थे. स्वास्थ्य व दवा क्षेत्र में सहयोग के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए […]

विज्ञापन

जकार्ता: भारत व इंडोनेशिया ने आज द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली इंडोनेशिया यात्रा के दौरान इन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए. सिंह कल यहां पहुंचे थे.

स्वास्थ्य व दवा क्षेत्र में सहयोग के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इसी तरह मादक द्रव्यों के अवैध कारोबार से निपटने के लिए सहयोग बढाने, आपदा प्रबंधन, सरकारी अधिकारियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया है.

दोनों देशों ने संस्थागत रिश्तों को प्रगाढ़ करने के लिए भी समझौता किया है जिसके तहत संस्कृति, अर्थव्यवस्था, व्यापार व शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों में संवाद को सुगम बनाया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola