पाकिस्तान में विस्फोटों में 10 की मौत

Published at :11 Oct 2013 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में विस्फोटों में 10 की मौत

लाहौर, पेशावर: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और पंजाब प्रांतों में चार प्रमुख शहरों में हुए बम विस्फोटों में 10 लोग मारे गये जबकि 60 से अधिक घायल हो गये. बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में एक पुलिस थाने के बाहर मोटरसाइकिल पर बम विस्फोट हुए जिसमें एक बच्चे सहित छह लोग मारे गये जबकि 35 अन्य घायल […]

विज्ञापन

लाहौर, पेशावर: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और पंजाब प्रांतों में चार प्रमुख शहरों में हुए बम विस्फोटों में 10 लोग मारे गये जबकि 60 से अधिक घायल हो गये. बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में एक पुलिस थाने के बाहर मोटरसाइकिल पर बम विस्फोट हुए जिसमें एक बच्चे सहित छह लोग मारे गये जबकि 35 अन्य घायल हैं.

बम निष्क्रिय दस्ते ने कहा कि बम में छह किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग हुआ. इस विस्फोट से पास की इमारतों को नुकसान पहुंचा. देश मेंगुरुवार कोयह तीसरा विस्फोट था. इससे पहले पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर के एक बाजार में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

इसके अलावा, पेशावर में रिंग रोड में हुए विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola