तालिबान ने कहा,मलाला ने पुरस्कार पाने लायक कुछ नहीं किया

Published at :10 Oct 2013 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
तालिबान ने कहा,मलाला ने पुरस्कार पाने लायक कुछ नहीं किया

मिरानशाह : पाकिस्तानी तालिबान ने आज कहा कि किशोर सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने प्रतिष्ठित यूरोपीय संघ मानवाधिकार पुरस्कार प्राप्त करने लायक ‘कुछ नहीं’ किया. तालिबान ने मलाला की हत्या के लिए फिर से प्रयास करने का संकल्प लिया. यूरोपीय संसद ने मलाला को सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया. तालिबान के प्रवक्ता शाहिदुल्लाह शाहिद […]

विज्ञापन

मिरानशाह : पाकिस्तानी तालिबान ने आज कहा कि किशोर सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने प्रतिष्ठित यूरोपीय संघ मानवाधिकार पुरस्कार प्राप्त करने लायक ‘कुछ नहीं’ किया. तालिबान ने मलाला की हत्या के लिए फिर से प्रयास करने का संकल्प लिया.

यूरोपीय संसद ने मलाला को सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया. तालिबान के प्रवक्ता शाहिदुल्लाह शाहिद ने अज्ञात स्थान से टेलीफोन पर कहा कि उसने (मलाला) कुछ नहीं किया है. इस्लाम के दुश्मन उसे पुरस्कृत कर रहे हैं क्योंकि उसने इस्लाम छोड़ दिया है और वह धर्मनिरपेक्ष बन गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola