गंभीर वार्ता के लिए अब भी तैयार हैं: पाकिस्तानी तालिबान प्रमुख

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी तालिबान के नेता हकीमुल्ला महसूद ने आज कहा कि वह अब भी शांति वार्ता के लिए तैयार है लेकिन सरकार ने वार्ता शुरु करने के लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठाए हैं.महसूद ने साथ ही कहा कि वह अमेरिका और उसके सहयोगियों को निशाना बनाना जारी रखेगा.अमेरिकी सरकार ने महसूद के नाम […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी तालिबान के नेता हकीमुल्ला महसूद ने आज कहा कि वह अब भी शांति वार्ता के लिए तैयार है लेकिन सरकार ने वार्ता शुरु करने के लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठाए हैं.महसूद ने साथ ही कहा कि वह अमेरिका और उसके सहयोगियों को निशाना बनाना जारी रखेगा.
महसूद ने उत्तर पश्चिमी जनजातीय इलाकों में किसी गोपनीय स्थान से बीबीसी को दिए वीडियो साक्षात्कार में कहा, ‘‘ हम गंभीर वार्ता में भरोसा करते हैं और हम उनके साथ बैठने के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार ने कोई गंभीर कदम नहीं उठाए हैं.’’
उसने कहा, ‘‘ सरकार ने औपचारिक रुप से कोई संपर्क नहीं किया है.’’ महसूद ने कहा, ‘‘ वार्ता की एक निश्चित प्रक्रिया होती है कि यदि कोई दूसरे पक्ष से वार्ता के लिए तैयार है तो वे एक दूसरे के साथ बैठते हैं और मामले पर विचार विमर्श करते हैं.’’
उसने अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात करते हुए कहा, ‘‘ सार्वजनिक स्थलों पर हाल में हुए धमाकों में खुफिया एजेंसियां शामिल हैं. यह तालिबान को बदनाम करने का षड़यंत्र है ताकि हमें लोगों का समर्थन मिलना बंद हो जाए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










