अमेरिका ऋण सीमा में अल्पकालीन वृद्धि के लिए तैयार : ओबामा

Published at :09 Oct 2013 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ऋण सीमा में अल्पकालीन वृद्धि के लिए तैयार : ओबामा

वाशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिकी प्रशासन, संघीय सरकार का कामकाज बहाल करने के लिए ऋण सीमा में अल्पकालीन वृद्धि को स्वीकार करने के तैयार है जिसके बाद वह रिपब्लिकन सांसदों के साथ बाकी मुद्दों पर बातचीत करेगा. रिपब्लिकन सांसदों से सरकार का कामकाज बहाल करने में मदद करने का आग्रह […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिकी प्रशासन, संघीय सरकार का कामकाज बहाल करने के लिए ऋण सीमा में अल्पकालीन वृद्धि को स्वीकार करने के तैयार है जिसके बाद वह रिपब्लिकन सांसदों के साथ बाकी मुद्दों पर बातचीत करेगा.

रिपब्लिकन सांसदों से सरकार का कामकाज बहाल करने में मदद करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘ यदि वे इसे लंबे समय के लिए नहीं कर सकते, तो कुछ समय के लिए ऐसा :ऋण सीमा बढ़ाएं: करें जिसमें बातचीत हो रही है.’’एक सप्ताह से अधिक समय से अमेरिकी सरकार का कामकाज ठप होने से संघीय सरकार के लाखों कर्मचारी बिना काम और तनख्वाह के घर बैठे हैं.

ओबामा ने कहा, ‘‘ मुझे उनसे(जान बोएह्नर, प्रतिनिधि सभा के स्पीकर )और अन्य रिपब्लिकन सांसदों के साथ न केवल उन मुद्दों पर जिन्हें हम महत्वपूर्ण मानते हैं, बल्कि उन मुद्दों पर भी जिन्हें वे महत्वपूर्ण मानते हैं, बातचीत करने में खुशी होगी.’’

ओबामा ने कहा, ‘‘ मैंने उन्हें यह भी बताया है कि अमेरिकी लोगों के सिर पर सरकार की बंदी या आर्थिक उहापोह की धमकी को लेकर इस तरह की बातचीत, वार्ताएं नहीं होनी चाहिए.’’ हालांकि, बोएह्नर ने ओबामा की पेशकश खारिज कर दी.

ओबामा के प्रस्तावों को सार्वजनिक किए जाने के बाद बोएह्नर ने कैपिटल हिल में बताया, ‘‘ राष्ट्रपति के रख को देखते हुए हम आपसे तब तक बातचीत नहीं करने जा रहे जब तक की आप समर्पण नहीं कर देते. यह हमारी सरकार की व्यवस्था नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब बात ऋण सीमा की हो तो मैं राष्ट्रपति से सहमत हूं. हमें अपने बिलों का भुगतान करना चाहिए. मैं सरकार का कामकाज बंद कराने नहीं आया हूं. मैं निश्चित तौर पर रिणों के भुगतान में चूक के लिए यहां नहीं आया हूं. लेकिन, जब बात ऋण सीमा की हो, पिछले 40 वर्षों में महत्वपूर्ण नीतिगत बदलावों के लिए ऋण सीमा का 27 बार इस्तेमाल किया गया है. वास्तव में सरकार खर्च घटाए और राजकोषीय स्थिति मजबूत करे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola