ओबामा का विश्व को आश्वासन : अमेरिका बिल का भुगतान कर देगा

Published at :09 Oct 2013 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा का विश्व को आश्वासन : अमेरिका बिल का भुगतान कर देगा

वाशिंगटन : अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बाजार और विश्व समुदाय को आश्वासन दिया है कि उनका देश बिलों का भुगतान कर देगा. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चेतावनी दी है कि अमेरिका द्वारा रिण सीमा बढ़ाने में विफल रहने पर वित्तीय बाजार में भारी अवरोध पैदा हो सकता है. ओबामा ने कल व्हाइट हाउस […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बाजार और विश्व समुदाय को आश्वासन दिया है कि उनका देश बिलों का भुगतान कर देगा. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चेतावनी दी है कि अमेरिका द्वारा रिण सीमा बढ़ाने में विफल रहने पर वित्तीय बाजार में भारी अवरोध पैदा हो सकता है.

ओबामा ने कल व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘ यह दुनिया को मेरा संदेश है कि अमेरिका ने हमेशा से ही बिलों का भुगतान किया है और यह फिर बिल भुगतान करेगा. लेकिन मुझे लगता है कि लोग वैसा नहीं देख रहे हैं जैसा कि मैं कह रहा हूं, बल्कि वे कांग्रेस के नजरिए से देख रहे हैं.’’

ओबामा ने कहा कि प्रत्येक देश विशेषकर प्रत्येक लोकतंत्र को बजट को लेकर जद्दोजहद करनी पड़ती है. ‘‘ और मुझे लगता है कि दुनिया के ज्यादातर नेता इसे समझते हैं. अगर वे एक लोकतंत्र में हैं तो वे भी इससे गुजरे होंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब वे सीनेट और कांग्रेस के सदस्यों की बाते सुनते हैं कि रिण भुगतान में चूक बुरा नहीं होगा, तो मैं शर्त लगाता हूं कि इससे वे चिंता में पड़ जाते हैं. इससे मैं भी चिंता में पड़ जाता हूं और इससे अमेरिकी लोगों को भी चिंता होनी चाहिए क्योंकि यह गैर.जिम्मेदाराना है. यह वास्तविकता से परे है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola