सीरिया में शस्त्र निरीक्षकों को करना पड़ेगा खतरों का सामना : बान

Published at :08 Oct 2013 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में शस्त्र निरीक्षकों को करना पड़ेगा खतरों का सामना : बान

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि सीरिया के रसायनिक हथियारों को नष्ट करने के अभियान के तहत करीब 100 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को वहां खतरे के बीच एक साल तक रहना होगा. बान ने विश्व संस्था की सुरक्षा परिषद को दी गई एक रिपोर्ट में कल कहा, ‘‘इस अभियान […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि सीरिया के रसायनिक हथियारों को नष्ट करने के अभियान के तहत करीब 100 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को वहां खतरे के बीच एक साल तक रहना होगा.

बान ने विश्व संस्था की सुरक्षा परिषद को दी गई एक रिपोर्ट में कल कहा, ‘‘इस अभियान के लिए एक कार्यप्रणाली बनानी होगी जिसका उपयोग पहले कभी नहीं हुआ.’’संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 27 सितंबर को पारित प्रस्ताव के मुताबिक, विश्व संस्था और ‘ऑर्गनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपन्स’ :ओपीसीडब्ल्यू: राष्ट्रपति बशर अल-असद के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के लिए संयुक्त रुप से अभियान चलाएंगे.

अगस्त में दमिश्क के समीप रासायनिक हथियार के हमले के बाद रुस और अमेरिका लगातार कोशिश कर रहे हैं कि सीरिया अपने इन हथियारों को खत्म कर दे. रासायनिक हथियारों के हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे. ओपीसीडब्ल्यू का एक छोटा दल सीरिया पहुंच कर वहां हथियार उत्पादन सुविधाओं को नष्ट कर रहा है. बान ने इसके लिए सौ विशेषज्ञों को बढ़ाए जाने की सिफारिश की है जिन्हें अधिकतम एक साल तक सीरिया में रहना होगा.

अभियान का मुख्यालय दमिश्क में और सहायक कार्यालय साइप्रस में होगा. ओपीसीडब्ल्यू और सुरक्षा परिषद की मंजूरी प्राप्त रुस-अमेरिकी योजना के तहत रासायनिक हथियारों को वर्ष 2014 के मध्य तक नष्ट कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola