भारत ने श्रीलंकाई तमिल बहुल क्षेत्रों में सत्ता हस्तांतरण की मांग की

Published at :07 Oct 2013 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने श्रीलंकाई तमिल बहुल क्षेत्रों में सत्ता हस्तांतरण की मांग की

कोलंबो: भारत ने श्रीलंका के तमिल बहुल क्षेत्रों में ‘स्वाभाविक समन्वय’ स्थापित करने के लिए श्रीलंका द्वारा सत्ता का महत्वपूर्ण हस्तांतरण और वार्ता जल्द बहाल करने की मांग की.विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने यहां विदेश मंत्रालय में अपने श्रीलंकाई समकक्ष जीएल पेइरिस के साथ बैठक के दौरान समन्वय का मुद्दा उठाया. पेइरिस के साथ संयुक्त […]

विज्ञापन

कोलंबो: भारत ने श्रीलंका के तमिल बहुल क्षेत्रों में ‘स्वाभाविक समन्वय’ स्थापित करने के लिए श्रीलंका द्वारा सत्ता का महत्वपूर्ण हस्तांतरण और वार्ता जल्द बहाल करने की मांग की.विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने यहां विदेश मंत्रालय में अपने श्रीलंकाई समकक्ष जीएल पेइरिस के साथ बैठक के दौरान समन्वय का मुद्दा उठाया.

पेइरिस के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने श्रीलंका के उत्तर में स्थित तमिल बहुल क्षेत्रों सहित अन्य प्रांतों में सत्ता के ‘अर्थपूर्ण हस्तांतरण’ का आह्वान किया.भारत और श्रीलंका ने आज कहा कि वे मछुआरों के ‘बहुत संवेदनशील’ मुद्दे को सुलझाने की दिशा में ‘आगे’ बढे हैं और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने तमिल बहुल क्षेत्रों में तेजी से समन्वय स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण सत्ता हस्तांतरण की मांग की.पद संभालने के बाद यहां की अपनी पहली यात्र पर आए खुर्शीद ने यहां विदेश मंत्रालय में अपने समकक्ष जी एल पेइरिस से मुलाकात करके विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. खुर्शीद ने कहा कि भारत शीघ्र राजनीतिक समाधान और अर्थपूर्ण सत्ता हस्तांतरण के जरिये राष्ट्रीय समन्वय के लिए निरंतर कह रहा है. इससे तमिल अल्पसंख्यकों सहित सभी श्रीलंकाई नागरिकों के लिए समानता, न्याय, गरिमा और आत्मसम्मान सुनिश्चित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola