अमेरिका में काम पर लौटेंगे पेंटागन के कर्मचारी

वाशिंगटन : अमेरिकी सरकार का कामकाज ठप होने (शटडाउन) से बिना वेतन के घर भेजे गए पेंटागन के चार लाख कर्मचारियों में से अधिकतर को काम पर लौटने के लिए कह दिया गया है जबकि संघीय बजट को लेकर रिपब्लिकन और डेमोकेट्रिक पार्टी के बीच गतिरोध आज छठे दिन भी जारी रहा. अमेरिकी रक्षा मंत्री […]
वाशिंगटन : अमेरिकी सरकार का कामकाज ठप होने (शटडाउन) से बिना वेतन के घर भेजे गए पेंटागन के चार लाख कर्मचारियों में से अधिकतर को काम पर लौटने के लिए कह दिया गया है जबकि संघीय बजट को लेकर रिपब्लिकन और डेमोकेट्रिक पार्टी के बीच गतिरोध आज छठे दिन भी जारी रहा.
अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने कहा कि पेंटागन के कर्मचारियों को वापस बुलाने का निर्णय ‘पे अवर मिलिटरी एक्ट’ की व्याख्या पर आधारित है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना ‘ओबामाकेयर’ को लेकर रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच बजट गतिरोध ने गत मंगलवार से ही संघीय सेवाओं को बंद करने को बाध्य कर दिया है.
यद्यपि दोनों पक्षों ने वेतन के बिना घर भेजे गए आठ लाख संघीय कर्मचारियों को अब वेतन को मंजूरी देने के पक्ष में वोट दिया है. प्रतिनिधि सभा में दोनों पार्टियों के बीच सहयोग का एक दुर्लभ मौका सामने आया जब सदन ने एक विधेयक को शून्य के मुकाबले 407 मतों से पारित कर दिया. विधेयक में शटडाउन समाप्त होने पर संघीय कर्मचारियों को वेतन भुगतान की मंजूरी दी गई है.
यद्यपि संघीय बजट या सरकार के 16 हजार 700 डालर की रिण सीमा को बढ़ाने को लेकर कोई समझौता होने के कोई संकेत नहीं हैं. न तो प्रतिनिधि सभा न ही सीनेट की कल तक कोई बैठक की योजना है जिसका मतलब है कि शटडाउन कम से कम सात दिन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










