तीन पाक नागरिकों ने ‘‘गलती’’ से भारत में प्रवेश किया

Published at :06 Oct 2013 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
तीन पाक नागरिकों ने ‘‘गलती’’ से भारत में प्रवेश किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के तीन नागरिक नियंत्रण रेखा के पास झाड़ियां काटते समय ‘‘गलती’’ से भारत में प्रवेश कर गए. यह दावा पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने किया है. सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कल अतमुकाम स्थित बोर धुदलियाल गांव के तीन नागरिक घने जंगलों में झाड़ियां काट रहे थे, वे गलती से नियंत्रण रेखा पार […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के तीन नागरिक नियंत्रण रेखा के पास झाड़ियां काटते समय ‘‘गलती’’ से भारत में प्रवेश कर गए. यह दावा पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने किया है.

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कल अतमुकाम स्थित बोर धुदलियाल गांव के तीन नागरिक घने जंगलों में झाड़ियां काट रहे थे, वे गलती से नियंत्रण रेखा पार करके भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए.

अधिकारियों ने दावा किया कि ‘‘गलती’’ से नियंत्रण रेखा पार करके भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले तीनों नागरिकों को भारतीय सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों ने कहा कि उनमें से एक भाग गया जबकि दो अभी भी भारतीय बलों के कब्जे में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola