अमेरिकी कमांडो के हत्थे चढ़ा अलकायदा कमांडर

वाशिंगटन : विदेश में छुपे खूंखार आतंकवादियों को पकड़ने के प्रति अमेरिका के दृंढ़ संकल्प का संकेत देते हुए अमेरिकी कमांडो ने अलकायदा के एक भगौड़े आतंकी को लीबिया की सड़कों से गिरफ्तार कर लिया.इसके अलावा एक अलग सैन्य कार्रवाई में अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो ने सोमालिया में समुद्र किनारे स्थित आतंकी संगठन अल […]
वाशिंगटन : विदेश में छुपे खूंखार आतंकवादियों को पकड़ने के प्रति अमेरिका के दृंढ़ संकल्प का संकेत देते हुए अमेरिकी कमांडो ने अलकायदा के एक भगौड़े आतंकी को लीबिया की सड़कों से गिरफ्तार कर लिया.इसके अलावा एक अलग सैन्य कार्रवाई में अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो ने सोमालिया में समुद्र किनारे स्थित आतंकी संगठन अल शबाब के एक ठिकाने पर छापा मारा. लीबिया की राजधानी त्रिपोली में अमेरिकी विशेष बल के एक अभियान में नजीह अब्दुल हमद अल रकई उर्फ अनस अल लिबी को कल हिरासत में ले लिया गया. वर्ष 1998 में अफ्रीका में स्थित एक अमेरिकी दूतावास में हुए बम धमाकों में कथित भूमिका के लिए वांछित लिबी पर एफबीआई ने 50 लाख अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा कर रखी थी.
लिबी की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता करार देते हुए अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि वह जिंदा है और अमेरिकी हिरासत में है. पेंटागन के प्रवक्ता जॉर्ज लिटिल ने कहा, ‘‘आतंक विरोधी अमेरिकी अभियान के फलस्वरुप अबू अनस अल लिबी को अमेरिकी सेना ने गिरफ्तार कर लीबिया के बाहर एक सुरक्षित स्थान पर अपनी हिरासत में रखा है.’’ इसके साथ ही अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो ने सोमालिया में अल कायदा और अल शबाब के ठिकानों पर भी आज तड़के हमला किया.पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कल तड़के अंजाम दिए गए इस अतिगोपनीय अभियान की पुष्टि करते हुए आज बताया कि इस हमले का लक्ष्य कीनिया में वेस्टगेस्ट मॉल पर हुए हमले में कथित रुप से शामिल अल शबाब के शीर्ष आतंकियों को पकड़ना था. कीनिया के इस प्रसिद्ध मॉल पर हुए आतंकी हमले में कई भारतीयों सहित करीब 70 लोग मारे गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










