पाक:तालिबानी हमले में तीन सैनिकों की मौत

Published at :06 Oct 2013 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
पाक:तालिबानी हमले में तीन सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद : अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक वाहन को निशाना बना कर किये गये एक आईईडी विस्फोट में उसमें सवार तीन पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये. वाहन को देश के उत्तर-पश्चिम में बन्नू जिले के मीररजाल चौकी के निकट निशाना बनाया गया. विस्फोट में एक सैनिक […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक वाहन को निशाना बना कर किये गये एक आईईडी विस्फोट में उसमें सवार तीन पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये.

वाहन को देश के उत्तर-पश्चिम में बन्नू जिले के मीररजाल चौकी के निकट निशाना बनाया गया. विस्फोट में एक सैनिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दो सुरक्षाकर्मियों ने दम तोड़ दिया. घायलों को कम्बाइंड मिलिटरी हास्पिटल बन्नू भेज दिया गया है.

डॉन ने खबर दी है कि तालिबान के अंसरुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. संगठन के प्रवक्ता अबू बशीर ने एक अज्ञात स्थान से बताया है कि जब तक पाकिस्तान में ड्रोन हमले होते रहेंगे, वे पाकिस्तानी सरकार के सुरक्षा बलों और प्रशासनिक ढांचे पर लगातार हमला करेंगे और निशाना बनाते रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola