पाक अदालत ने दो भाइयों को फांसी की सजा दी

लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने हत्या के आरोपी दो भाइयों के खिलाफ मौत का फरमान जारी किया है, हालांकि मौत की सजा पर पाकिस्तान सरकार की रोक बरकरार है. पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चौधरी खलीकुज जमान ने कल दो भाइयों के खिलाफ मौत का वारंट जारी किया और […]
लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने हत्या के आरोपी दो भाइयों के खिलाफ मौत का फरमान जारी किया है, हालांकि मौत की सजा पर पाकिस्तान सरकार की रोक बरकरार है. पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चौधरी खलीकुज जमान ने कल दो भाइयों के खिलाफ मौत का वारंट जारी किया और फांसी के लिए 23 अक्तूबर की तारीख निश्चित की.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने वर्ष 2009 में दोनों भाइयों अब्दुल वहीद खान और अब्दुल रहमान खान को मौत की सजा सुनायी थी. सर्वोच्च न्यायालय ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए दोनों की दया याचिका को खारिज कर दिया. केंद्र की पीएमएल-एन सरकार ने हाल ही में घोषणा की कि वह पूर्ववर्ती पीपीपी सरकार द्वारा फांसी की सजा पर लगाई गई रोक को जारी रखने की मंशा रखती है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता उमर हमीद खान ने कहा, ‘‘जब तक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और राष्ट्रपति ममनून हुसैन इस मुद्दे की समीक्षा के लिए मिल नहीं लेते तब तक पाकिस्तान मौत की सजा पर रोक जारी रखेगा.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










