जेल में सरबजीत पर हमला मामले में शामिल आरोपियों पर हमला

लाहौर: भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या में शामिल मौत की सजा का सामना कर रहे दो पाकिस्तानी कैदियों पर यहां कोट लखपत जेल के वार्डन ने हमला किया.सूत्रों ने बताया कि कैदियों अमर तांबा और मुदस्सर ने गुरुवार को अपनी कोठरी की तलाशी के दौरान वार्डन के साथ बदसलूकी की थी. वार्डन ने और […]
लाहौर: भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या में शामिल मौत की सजा का सामना कर रहे दो पाकिस्तानी कैदियों पर यहां कोट लखपत जेल के वार्डन ने हमला किया.सूत्रों ने बताया कि कैदियों अमर तांबा और मुदस्सर ने गुरुवार को अपनी कोठरी की तलाशी के दौरान वार्डन के साथ बदसलूकी की थी. वार्डन ने और कर्मियों को बुलाया और उनकी पिटाई की.
घटना के बाद तांबा और मुदस्सर के साथ मौत की सजा का सामना कर रहे कुछ अन्य कैदी आज भूख हड़ताल पर चले गए.
इस बात का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि कैसे कड़ी सुरक्षा वाली छावनी में कैदियों को मोबाइल फोन मिले. अधिकारी ने दावा किया, ‘‘मामले से जेल नियमों के अनुसार निपटा गया और कैदी भूख हड़ताल पर नहीं गए.’’ इस बीच, तांबा और मुदस्सर को कैसे अप्रैल में सरबजीत पर हमला करने के लिए तेज धार वाला हथियार मिला इसकी न्यायिक जांच चल रही है लेकिन उसके निष्कर्ष का आना बाकी है. गत 2 मई को सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी. तांबा, मुदस्सर और कुछ अन्य कैदियों ने कथित तौर पर उसपर हमला किया था.
पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा के सामने लड़की का बयान पेश किया. न्यायाधीश ने आज प्रमुख आरोपी वंदना की जमानत याचिका पर आदेश सात अक्तूबर के लिए सुरक्षित रखा.
पुलिस ने कहा कि डाक्टर के बयान में विरोधाभास है क्योंकि वंदना के वकील ने जमानत याचिका पर बहस के दौरान दावा किया था कि घर में गिर जाने से लड़की के सिर पर चोट लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










