अमेरिकी कैपिटल हिल ड्रामे में मारी गई महिला को लेकर रहस्य बरकरार

Published at :05 Oct 2013 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी कैपिटल हिल ड्रामे में मारी गई महिला को लेकर रहस्य बरकरार

वाशिंगटन : जांच अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका में कैपिटल हिल के बाहर पुलिस की गोली का शिकार हुई 34 वर्षीय महिला वहां किस उद्देश्य से आई थी.दंत रोग विशेषज्ञ मिरियम कैरे ने कथित तौर पर व्हाइट हाउस की एक बैरियर में अपनी ब्लैक इन्फिनिटी कार घुसा […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : जांच अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका में कैपिटल हिल के बाहर पुलिस की गोली का शिकार हुई 34 वर्षीय महिला वहां किस उद्देश्य से आई थी.दंत रोग विशेषज्ञ मिरियम कैरे ने कथित तौर पर व्हाइट हाउस की एक बैरियर में अपनी ब्लैक इन्फिनिटी कार घुसा दी. उसके बाद तेजी से अपनी बच्ची को साथ लेकर पेंसिलवेनिया एवेन्यू चली गई.

बच्ची को घटना के बाद वाशिंगटन के बच्चों के अस्पताल में हिरासत में रखा गया है. इस घटना के बाद कैपिटल को बंद कर दिया गया था. हार्टफोर्ड कूरैंट समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कनेक्टिकट स्टैमफोर्ड में उसके घर की तलाशी ली जिसमें एक खटोला, बच्चों का खिलौना और बच्चों का बोतल पाया लेकिन कोई हथियार या सरकार विरोधी सामग्री नहीं पाई.

कैरे की मां आईडेला कैरे ने एबीसी न्यूज से कहा कि उनकी बेटी का हिंसा का इतिहास नहीं रहा है और यह रहस्य है कि क्यों वह देश की राजधानी में थी. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल अगस्त में बच्ची के जन्म के बाद वह अवसादग्रस्त थीं. कुछ महीने के बाद वह बीमार हो गई. वह अवसादग्रस्त थी. वह अस्पताल में भर्ती थी.’’

कई अमेरिकी समाचार मीडिया ने कल कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से कहा कि कैरे को भ्रम होता था कि राष्ट्रपति बराक ओबामा उससे बातचीत कर रहे हैं और वह इलेक्ट्रॉनिक निगरानी में थी. सीबीएस न्यूज ने बताया कि कैरे को अप्रैल 2012 में सिर में चोट लगी थी जिसके लिए उसे अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था.

उसमें यह भी कहा गया कि हैंडीकैप्ड पार्किंग स्थल पर किसी बात को लेकर बहस के बाद उसे डेंटल क्लिनिक से नौकरी से निकाल दिया गया था. घटना के मद्देनजर फेसबुक पर कैरे के मित्र द्वारा बनाए गए मेमोरियल पेज पर लोग गुस्से का इजहार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola