व्हाइट हाउस के पास पुलिसकर्मियों ने महिला कार चालक को गोली मारी

Published at :04 Oct 2013 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के पास पुलिसकर्मियों ने महिला कार चालक को गोली मारी

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा अवरोधकों को पार करने की कोशिश करने और लगभग आधे मील तक अधिकारियों को अपने पीछे दौड़ाने वाली एक महिला कार चालक को पुलिस ने अमेरिकी कैपिटॅल हिल इमारत के बाहर गोली मार दी जिससे महिला की मौत हो गयी. इस घटना की वजह से इस उच्च सुरक्षा […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा अवरोधकों को पार करने की कोशिश करने और लगभग आधे मील तक अधिकारियों को अपने पीछे दौड़ाने वाली एक महिला कार चालक को पुलिस ने अमेरिकी कैपिटॅल हिल इमारत के बाहर गोली मार दी जिससे महिला की मौत हो गयी. इस घटना की वजह से इस उच्च सुरक्षा वाले परिसर को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था.विधि प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि कार स्टैमफोर्ड की निवासी, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी, मरियम कैरी (34 )के नाम से पंजीकृत थी.

अधिकारियों का मानना है कि कैरी ही कार चला रही थी. इस घटना में खुफिया सेवा के एक अधिकारी समेत दो अधिकारी भी घायल हो गए.

वॉशिंगटन डीसी की पुलिस प्रमुख कैथी लेनियर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘वाहन में सवार संदिग्ध पर गोली चलायी गयी. संदिग्ध को मृत घोषित किया जा चुका है.’’उन्होंने पुष्टि की कि कार से एक साल के एक बच्चे को निकाल लिया गया और वह अच्छी हालत में है. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि घटना का आतंकवादियों से कोई लेना देना नहीं था जबकि एक दूसरे अधिकारी ने इसे एक अलग घटना बताया.

गौरतलब है कि कल व्हाइट हाउस के सुरक्षा जांच बिंदु के पास संदिग्ध महिला की कार का पीछा किया जाना शुरु किया गया. महिला ने यहां एक अवरोधक और एक खुफिया सेवा अधिकारी को अपने काले रंग की कार से टक्कर मार दी. इसके बाद महिला यहां से हटते हुए अपनी कार को कैपिटॅल की तरफ ले जाने लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola