नाइजीरिया : विमान हादसे में मरने वालों की संख्‍या 16 हुई

Published at :03 Oct 2013 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया : विमान हादसे में मरने वालों की संख्‍या 16 हुई

लागोस : नाइजीरिया के लागोस शहर में एक विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 16 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मुर्तला मोहम्मद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 9:20 बजे यह हादसा हुआ. खबर है कि एसोसिएटेड एयरलाइंस के चार्टर […]

विज्ञापन

लागोस : नाइजीरिया के लागोस शहर में एक विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 16 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मुर्तला मोहम्मद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 9:20 बजे यह हादसा हुआ. खबर है कि एसोसिएटेड एयरलाइंस के चार्टर विमान के इंजन में खराबी के कारण यह हादसा हुआ. विमान में 13 यात्री और चालक दल के सात लोग सवार थे.

विमानन मंत्रालय के प्रवक्ता जोए ओबी ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और चार अन्य जीवित बच गए.

नाइजीरियाई हवाई क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुपो एतोबातेले ने कहा, यह विमान आकुरे जा रहा था. उड़ान भरने के बाद इसका इंजन फेल हो गया यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में आग लग गई. खबरों में कहा गया है कि विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola