इटली:प्रवासियों की नौका डूबने से 50 की मौत

रोम : इतालवी द्वीप के निकट आज एक नौका में आग लगने के बाद वह डूब गई, जिससे इस पर सवार करीब 500 शरणार्थियों में से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई.इस हादसे के बाद 120 लोगों को बचाया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है. इतालवी समाचार एजेंसी एनसा […]
रोम : इतालवी द्वीप के निकट आज एक नौका में आग लगने के बाद वह डूब गई, जिससे इस पर सवार करीब 500 शरणार्थियों में से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई.इस हादसे के बाद 120 लोगों को बचाया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है. इतालवी समाचार एजेंसी एनसा ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अभी तक 50 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिसमें दो बच्चों और कई औरतों के शव भी शामिल हैं. स्काई टीजी24 समाचार चैनल पर लंपेडूसा की मेयर गियूसी निकोलिनी ने कहा कि इस हादसे में जीवित बचे लोग अभी सदमे में हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग आज सुबह से ही पानी में फंसे हुए थे.’’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समुद्र में फंसे दूसरे लोगों को बाहर निकालने के लिए आपातकालीन कार्यकर्ताओं ने बचाव अभियान तेज कर दिया है.निकोलिनी ने कहा कि इन प्रवासियों ने उन्हें बताया कि समुद्र तट से करीब आधा मील की दूरी पर नौका में तकनीकी खराबी आने के बाद तट रक्षकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्होंने नौका पर हल्की आग जलाई थी, लेकिन देखते ही देखते इस आग के फैल जाने से नौका पर भगदड़ मच गई, जिस कारण यह नौका पलट गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










