नेपाल:विमान दुर्घटनाग्रस्त,दो की मौत

काठमांडो : पश्चिम नेपाल स्थित रिसॉर्ट शहर पोखरा में आज खराब मौसम की वजह से दो सीटों वाला एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार एक चीनी पर्यटक सहित दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पोखरा में शांति स्तूप के निकट हुई इस दुर्घटना में विमान के पायलट […]
काठमांडो : पश्चिम नेपाल स्थित रिसॉर्ट शहर पोखरा में आज खराब मौसम की वजह से दो सीटों वाला एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार एक चीनी पर्यटक सहित दो लोगों की मौत हो गई.
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पोखरा में शांति स्तूप के निकट हुई इस दुर्घटना में विमान के पायलट स्टीफेन श्रेष्ठ और एक चीनी नागरिक की मौत हो गई. श्रेष्ठ ही इस विमान के मालिक भी थे. पोखरा हवाईअड्डा के प्रमुख प्रतापबाबू तिवारी ने कहा कि इस दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह हल्की बारिश हो रही थी और आसमान बादलों से ढंका हुआ था.’’नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर पोखरा देश का प्रमुख पर्यटन क्षेत्र है. पोखरा घाटी और अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला के भ्रमण के लिए पर्यटकों के बीच ये छोटे विमान काफी लोकप्रिय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










