पाक ने घुसपैठ से किया इंकार

Published at :03 Oct 2013 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
पाक ने घुसपैठ से किया इंकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से बड़े पैमाने पर घुसपैठ की कोशिशों में अपने सैनिकों के शामिल होने से जुड़े भारत के आरोपों को ‘बेबुनियाद’ करार देते हुए आज खारिज कर दिया. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऐसा कतई कुछ नहीं हुआ है. यह एकदम खुला झूठ है. हम ऐसे बेबुनियाद […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से बड़े पैमाने पर घुसपैठ की कोशिशों में अपने सैनिकों के शामिल होने से जुड़े भारत के आरोपों को ‘बेबुनियाद’ करार देते हुए आज खारिज कर दिया.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऐसा कतई कुछ नहीं हुआ है. यह एकदम खुला झूठ है. हम ऐसे बेबुनियाद आरोप से पूरी तरह इनकार करते हैं.’’ विदेश विभाग के प्रवक्ता एजाज चौधरी ने भी घुसपैठ के आरोप को ‘बेबुनियाद ’ करार देते हुए इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान किसी दूसरे देश के विरद्ध अपनी सरजमीं का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा.

जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में 24 सितंबर की रात को नियंत्रण रेखा पर कई जगहों से करीब 30-40 उग्रवादियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था, जिसके बाद शुरु हुए घुसपैठ विरोधी अभियानों में भारतीय सेना के पांच जवान घायल हुए हैं.भारतीय सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा था कि इस घुसपैठ में पाकिस्तान के कुछ विशेष सैनिकों के शामिल होने के स्पष्ट संकेत मिले हैं.

उन्होंने कहा कि इस घुसपैठ का विश्लेषण बताता है कि इसमें बार्डर एक्शन टीम (बीएटी) शामिल है, जो पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों का मिश्रण है.उन्होंने कहा था, ‘‘मैं इस घुसपैठ के तौर तरीकों का विश्लेषण करने के बाद केवल इतना कह सकता हूं कि यह पूरी तरह से घुसपैठ का प्रयास नहीं था. यह बीएटी समेत घुसपैठ (प्रयास) था. इस घुसपैठ में बड़ी संख्या में उग्रवादी शामिल था. वास्तव में कल रात भी 10 से 12 उग्रवादियों ने सीमा पार से घेराबंदी किए गए इलाके में घुसने का प्रयास किया था.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola