पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 17 लोगों की मौत

Published at :03 Oct 2013 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 17 लोगों की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में एक स्थानीय सरकार समर्थक आतंकवादी कमांडर के मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. आत्मघाती हमलावर ने ओरकजई एजेंसी में एक स्थानीय तालिबान कमांडर मुल्ला नबी हनीफ के मुख्यालय को निशाना बनाया था. हमले के समय हनीफ वहां मौजूद नहीं था. […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में एक स्थानीय सरकार समर्थक आतंकवादी कमांडर के मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई.

आत्मघाती हमलावर ने ओरकजई एजेंसी में एक स्थानीय तालिबान कमांडर मुल्ला नबी हनीफ के मुख्यालय को निशाना बनाया था. हमले के समय हनीफ वहां मौजूद नहीं था. बंदूकधारियों ने पहले परिसर में गोलीबारी की और उसके बाद आत्मघाती हमलावर ने अपने वाहन को विस्फोटक से उड़ा दिया.

विस्फोट के कारण इमारत ध्वस्त हो गयी और परिसर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है. हनीफ टीटीपी के हंगू चैप्टर का कमांडर था लेकिन बाद में वह सरकार के आतंकवाद विरोधी प्रयासों में शामिल हो गया था. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह खबर दी है. नबी ने पूर्व में कहा था कि उसका समूह टीटीपी के निशाने पर है क्योंकि टीटीपी हंगू, कोहाट , ओरकजई और कुर्रम एजेंसी के कुछ हिस्सों पर कब्जा जमाना चाहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola