राष्ट्रमंडल से बाहर हुआ गाम्बिया

बांजुल : गाम्बिया सरकार ने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रमंडल से बाहर होने की घोषणा की है. हालांकि इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है.एक बयान में कहा गया है , ‘‘आम जनता को सूचित किया जाता है कि गाम्बिया की सरकार तत्काल प्रभाव से राष्ट्रमंडल से बाहर हो गयी है. इसमें बताया […]
बांजुल : गाम्बिया सरकार ने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रमंडल से बाहर होने की घोषणा की है. हालांकि इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है.एक बयान में कहा गया है , ‘‘आम जनता को सूचित किया जाता है कि गाम्बिया की सरकार तत्काल प्रभाव से राष्ट्रमंडल से बाहर हो गयी है.
इसमें बताया गया है कि सरकार ने ब्रिटिश राष्ट्रमंडल की सदस्यता छोड़ने और किसी भी नव औपनिवेशिक संस्था का सदस्य नहीं बनने का निर्णय लिया है और वह औपनिवेशवाद को बनाए रखने वाली किसी भी संस्था में एक दल के तौर पर शामिल नहीं होगी.राष्ट्रमंडल 50 से अधिक देशों का एक समूह है जिसमें अधिकांश राष्ट्र ब्रिटिश सम्राज्य के पूर्व उपनिवेश रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










