पाक-अफगान सीमा पर विस्फोट, 8 लोग मारे गए

Published at :02 Oct 2013 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
पाक-अफगान सीमा पर विस्फोट, 8 लोग मारे गए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक अफगानी आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और सात सैनिकों सहित 16 घायल हो गए.पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार आत्मघाती हमलावर दो अन्य लोगों के साथ गधा गाड़ी पर बैठा हुआ था और उसने फ्रंटियर कोर के सैनिकों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक अफगानी आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और सात सैनिकों सहित 16 घायल हो गए.पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार आत्मघाती हमलावर दो अन्य लोगों के साथ गधा गाड़ी पर बैठा हुआ था और उसने फ्रंटियर कोर के सैनिकों के निकट खुद को उड़ा दिया.

स्थानीय मीडिया के अनुसार बलूचिस्तान प्रांत के किला अब्दुल्ला जिले में चमन कस्बे में विस्फोट हुआ.सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के बाद पाक-अफगान सीमा को बंद कर दिया गया.चमन दक्षिणपश्चिमी बलूचिस्तान का एक छोटा कस्बा है. यह उन प्रमुख स्थानों में से एक है जहां से अफगानिस्तान में अमेरिका एवं नाटो सैनिकों को जरुरी वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola