चार भारतीय कैदियों को रिहा करेगा पाक

Published at :02 Oct 2013 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
चार भारतीय कैदियों को रिहा करेगा पाक

लाहौर : सुप्रीम कोर्ट के दो जजों वाले संघीय समीक्षा बोर्ड ने पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में अवैध प्रवास के आरोपों में बंद चार भारतीय कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है. दिलबाग सिंह, सुनील और दो अन्य भारतीय अपनी सजा की अवधि पूरी कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वे जेलों में बंद […]

विज्ञापन

लाहौर : सुप्रीम कोर्ट के दो जजों वाले संघीय समीक्षा बोर्ड ने पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में अवैध प्रवास के आरोपों में बंद चार भारतीय कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है. दिलबाग सिंह, सुनील और दो अन्य भारतीय अपनी सजा की अवधि पूरी कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वे जेलों में बंद हैं.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कल बोर्ड को सूचित किया था कि सरकार सजा की अवधि पूरी कर चुके कैदियों को वापस भेजे जाने के लिए कदम उठा रही है. उन्होंने कहा, विदेशी कैदियों की रिहाई के लिए उनकी नागरिकता की पुष्टि किए जाने की जरुरत है और यह प्रक्रिया जारी है.

इस बीच, लाहौर हाई कोर्ट के तीन जजों वाले प्रांतीय समीक्षा बोर्ड ने वर्ष 2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमले में शामिल मुख्य संदिग्ध की हिरासत अवधि को बढ़ाए जाने की पंजाब सरकार की अपील को नामंजूर कर दिया. पुलिस ने कल जुबैर उर्फ नायक मोहम्मद को समीक्षा बोर्ड के समक्ष पेश किया था और उसकी हिरासत अवधि को एक माह के लिए बढ़ाए जाने की मांग की थी.

पुलिस का कहना था कि आरोपी की रिहाई से प्रांत में कानून व्यवस्था की स्थिति खतरे में पड़ सकती है. कैदी के वकील ने सरकार की अपील का विरोध करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. दोनों पक्षों को सुनने के बाद बोर्ड ने आरोपी की हिरासत अवधि बढ़ाने की सरकार की अपील को नामंजूर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola