2050 तक वैश्विक आबादी हो जाएगी 9.7 अरब

Published at :02 Oct 2013 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
2050 तक वैश्विक आबादी हो जाएगी 9.7 अरब

पेरिस : दुनिया की आबादी अभी 7.1 अरब है जो वर्ष 2050 में बढ़ कर 9.7 अरब हो जाएगी और भारत चीन को पीछे छोड़ कर सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा. फ्रांस के फ्रेंच इन्स्टीट्यूट ऑफ डेमोग्राफिक स्टडीज (आईएनईडी) की एक द्विवार्षिक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि इस सदी के अंत तक […]

विज्ञापन

पेरिस : दुनिया की आबादी अभी 7.1 अरब है जो वर्ष 2050 में बढ़ कर 9.7 अरब हो जाएगी और भारत चीन को पीछे छोड़ कर सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा. फ्रांस के फ्रेंच इन्स्टीट्यूट ऑफ डेमोग्राफिक स्टडीज (आईएनईडी) की एक द्विवार्षिक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि इस सदी के अंत तक पृथ्वी में लोगों की संख्या 10 से 11 अरब तक होगी.

इससे पहले, जून में संयुक्त राष्ट्र के एक अध्ययन में दावा किया गया था कि वर्ष 2050 तक वैश्विक आबादी 9.6 अरब हो जाएगी. इस अध्ययन के अनुसार, फिलहाल 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या 84.1 करोड़ है जो वर्ष 2050 में बढ़ कर दो अरब और 2100 में करीब तीन अरब हो जाएगी.

आईएनईडी के अनुसार, वर्ष 2050 में अफ्रीका की आबादी दुनिया की आबादी का चौथाई हिस्सा यानी करीब 2.5 अरब होगी. यह आंकड़ा वर्तमान 1.1 अरब की आबादी का दोगुना से अधिक होगा.रिपोर्ट के रचनाकार गिलेस पाइसन ने कहा कि अफ्रीका में प्रति महिला प्रजनन दर 4.8 है जो 2.5 के वैश्विक औसत से कहीं ज्यादा है. अमेरिकी आबादी वर्तमान में 95.8 करोड़ है जो वर्ष 2050 तक बढ़ कर 1.2 अरब हो जाएगी. आईएनईडी के अनुमानों के अनुसार, एशिया की आबादी भी वर्तमान 4.3 अरब से बढ़ कर 5.2 अरब हो जाएगी.

फिलहाल चीन की आबादी 1.3 अरब, भारत की 1.2 अरब, अमेरिका की 31.62 करोड़, इंडोनेशिया की 24.85 करोड़ और ब्राजील की 19.55 करोड़ है. ये देश सर्वाधिक आबादी वाले देश कहलाते हैं. आईएनईडी के अनुमान में कहा गया है कि वर्ष 2050 तक भारत वैश्विक आबादी के मामले में सबसे आगे हो जाएगा. तब 1.6 अरब की आबादी के साथ भारत सर्वाधिक आबादी वाला देश होगा और चीन 1.3 अरब आबादी के साथ दूसरे स्थान पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola