मुठभेड़ में चार आतंकी ढ़ेर

कराची : प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान के चार आतंकवादी यहां हब राजमार्ग पर हुई एक मुठभेड़ के दौरान मारे गए. सीआईडी पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक चौधरी असलम ने बताया कि आतंकवादियों के कब्जे से करीब 200 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि हब राजमार्ग पर बीती देर रात एक […]
कराची : प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान के चार आतंकवादी यहां हब राजमार्ग पर हुई एक मुठभेड़ के दौरान मारे गए. सीआईडी पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक चौधरी असलम ने बताया कि आतंकवादियों के कब्जे से करीब 200 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि हब राजमार्ग पर बीती देर रात एक ट्रक को रोके जाने के बाद मुठभेड़ हुई. ट्रक बलूचिस्तान प्रांत से कराची की ओर आ रहा था.
असलम ने बताया, जब ट्रक रुका तो टीटीपी के आतंकवादी ने गोलीबारी शुरु कर दी जिस पर सीआईडी पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए जिनमें से दो की पहचान विस्फोटक उपकरण और बम बनाने वालों के रुप में की गयी है.
असलम ने बताया कि ट्रक से करीब 200 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं. इस गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. असलम ने बताया कि यह समूह कराची के विभिन्न हिस्सों और विशेष रुप से मई के चुनाव के दौरान कई बम हमलों की घटनाओं में शामिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










