फिलीपीन में नौका डूबने से 38 की मौत

Published at :03 Jul 2015 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
फिलीपीन में नौका डूबने से 38 की मौत

मनीला: मध्य फिलीपीन के एक बंदरगाह के पास करीब 200 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका के डूब जाने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई. देश की समुद्र त्रसदियों में यह ताजा मामला है. तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में ओरमॉक शहर से रवाना होने के तुरंत बाद 33 […]

विज्ञापन

मनीला: मध्य फिलीपीन के एक बंदरगाह के पास करीब 200 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका के डूब जाने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई. देश की समुद्र त्रसदियों में यह ताजा मामला है.

तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में ओरमॉक शहर से रवाना होने के तुरंत बाद 33 टन वजनी किम निरवाना नौका उलट गई जिसके कारण 33 से अधिक लोग लापता हो गए हैं.फिलीपीन नेशनल रेड क्रॉस प्रमुख रिचर्ड गॉर्डन ने बताया कि बचावकर्मियों ने समुद्र से 118 लोगों को जीवित बचा लिया और वे लगातार हादसे वाली जगह पर गहरे समुद्र में गोते लगा रहे हैं.
गॉर्डन ने मरने वालों की संख्या 38 बताई और 33 लोगों के लापता होने की सूचना दी. उन्होंने घटनास्थल पर बडी तादाद में बचावकर्मियों की मौजूदगी का भी हवाला दिया.शहर के आपदा संकट रोकथाम और प्रबंधन कार्यालय के अधिकारी सिरियाको टोलीबाओ ने बताया, ‘‘कुछ लोग पलटी हुई नौका से चिपके थे जबकि कुछ को समुद्र तट की ओर तैरकर आने के दौरान बचाया गया.’’टोलीबाओ ने बताया कि नौका पर 173 यात्री और 16 चालक दल के सदस्य सवार थे और इस पर 200 लोगों को ले जाने का लाइसेंस प्राप्त था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola