शटडाउन से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को होगा नुकसान : ओबामा

Published at :02 Oct 2013 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
शटडाउन से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को होगा नुकसान : ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि सरकार का कामकाज ठप (शटडाउन) होने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी. ओबामा ने वर्तमान संकट के लिए विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है जिसके कारण 10 लाख संघीय कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर जाना पड़ा है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि सरकार का कामकाज ठप (शटडाउन) होने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी. ओबामा ने वर्तमान संकट के लिए विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है जिसके कारण 10 लाख संघीय कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर जाना पड़ा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रम ओबामाकेयर पर मतभेदों के कारण रिपब्लिकन एवं डेमोकेट्र के बीच खर्च एवं बजट पर सहमति नहीं बन पायी जिसके चलते दोनों मध्यरात्रि की अंतिम समयसीमा से पहले कोई समझौता करने में असफल रहे.

उन्होंने कहा, हमें पता है कि यह सरकार का कामकाज जितने लंबे समय तक ठप रहेगा उसके दुष्प्रभाव उतने अधिक होंगे. और अधिक परिवार प्रभावित होंगे, और अधिक व्यापार प्रभावित होंगे. उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि बजट को पारित करे जिससे सरकार का कामकाज ठप होना समाप्त हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola