भारत-अमेरिका संबंध क्रेता-विक्रेता से आगे बढ़ चुके हैं : मनमोहन

Published at :01 Oct 2013 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-अमेरिका संबंध क्रेता-विक्रेता से आगे बढ़ चुके हैं : मनमोहन

प्रधानमंत्री के विशेष विमान से: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि भारत-अमेरिका के संबंधों के विस्तार के लिए कदम उठाए गए हैं और आज दोनों देशों के बीच रिश्ते क्रेता-विक्रेता से आगे बढ़ चुके हैं. संबंधों का विस्तार रक्षा क्षेत्र में संयुक्त विकास और उत्पादन में हो रहा है. उन्होंने असैन्य परमाणु करार के […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के विशेष विमान से: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि भारत-अमेरिका के संबंधों के विस्तार के लिए कदम उठाए गए हैं और आज दोनों देशों के बीच रिश्ते क्रेता-विक्रेता से आगे बढ़ चुके हैं. संबंधों का विस्तार रक्षा क्षेत्र में संयुक्त विकास और उत्पादन में हो रहा है.

उन्होंने असैन्य परमाणु करार के क्रियान्वयन को लेकर आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर किसी तरह की अड़चनें नहीं हैं.अपनी अमेरिकी यात्रासे लौटते हुए मीडियाकर्मियों से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘‘मेरी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ काफी अच्छी बैठक हुई. इसका अंतिम नतीजा संयुक्त बयान (बैठक के बाद 27 सितंबर को जारी) है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola