संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारत-पाक वार्ता का स्वागत किया

Published at :01 Oct 2013 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारत-पाक वार्ता का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने दक्षिण एशिया में भारत की भूमिका के महत्व पर जोर देते हुए यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई वार्ता का स्वागत किया है. बान ने कल यहां विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से हुई मुलाकात में बातचीत, समग्रता और […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने दक्षिण एशिया में भारत की भूमिका के महत्व पर जोर देते हुए यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई वार्ता का स्वागत किया है.

बान ने कल यहां विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से हुई मुलाकात में बातचीत, समग्रता और सुलह के साथ साथ भारत की क्षेत्रीय भूमिका पर जोर देते हुए नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव और म्यांमा में क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की.

बान के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई वार्ता का स्वागत किया.’’गौरतलब है कि बीते रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच करीब घंटे भर तक चली मुलाकात में सिंह ने पाकिस्तानी सरजमीं पर पनप रहे आतंकवाद का मुद्दा उठाया और सीमा पार के आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए इस्लामाबाद से और अधिक कदम उठाने को कहा.बान ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के अलावा अफगानिस्तान की सुरक्षा, आर्थिक एवं मानवीय क्षमताओं के विकास में भारत के उल्लेखनीय योगदान के लिए अभार प्रकट किया.

उन्होंने वर्ष 2015 के बाद के विकास एजेंडा, आपदा प्रबंधन के लिए क्षमता निर्माण और पर्यावरणीय बदलाव के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समझौते को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए भारतीय नेतृत्व की प्रशंसा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola