पूर्व वित्त मंत्री गनी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे

Published at :30 Sep 2013 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री गनी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे

काबुल: पूर्व वित्त मंत्री अशरफ गनी ने आज अफगानिस्तान के अगले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही वर्ष 2014 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में वह पहला बड़ा ऐसा नाम हैं जिन्होंने चुनाव लड़ने की अपनी मंशा की घोषणा की है. विश्व बैंक के पूर्व […]

विज्ञापन

काबुल: पूर्व वित्त मंत्री अशरफ गनी ने आज अफगानिस्तान के अगले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही वर्ष 2014 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में वह पहला बड़ा ऐसा नाम हैं जिन्होंने चुनाव लड़ने की अपनी मंशा की घोषणा की है.

विश्व बैंक के पूर्व विशेषज्ञ गनी ने इस बात की पुष्टि की कि वह अप्रैल में हामिद करजई के उत्तराधिकारी के रुप में चुने जाने के लिए मैदान में होंगे. उसी समय नाटो की अगुवाई वाली गठबंधन सेना देश से चली जाएगी. गनी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसकी घोषणा की जिसकी पुष्टि उनके कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola