विवेकानंद ने विश्व को दिया था भारत का सांस्कृतिक संदेश:रामदेव

Published at :30 Sep 2013 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
विवेकानंद ने विश्व को दिया था भारत का सांस्कृतिक संदेश:रामदेव

शिकागो : विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की 120वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए यहां आए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि 19वीं सदी के सुधारक ने विश्व को भारत का सांस्कृतिक संदेश दिया था. रामदेव ने कहा, ‘‘120 साल पहले, जब सितंबर 1893 में स्वामी विवेकानंद ने […]

विज्ञापन

शिकागो : विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की 120वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए यहां आए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि 19वीं सदी के सुधारक ने विश्व को भारत का सांस्कृतिक संदेश दिया था.

रामदेव ने कहा, ‘‘120 साल पहले, जब सितंबर 1893 में स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को भारत का सांस्कृतिक संदेश दिया था. हम उस महान क्षण को और उन्हें याद करते हैं क्योंकि हमें उनके सपनों के भारत का निर्माण करना है.’’स्वामी विवेकानंद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रामदेव ने कल सुबह लिमोंट में ग्रेटर शिकागो के हिंदू मंदिर में उनकी प्रतिमा को पुष्पाहार पहनाया.

बाद में वह आर्ट इंस्टीट्यूट आफ शिकागो गए जहां उन्होंने प्रार्थना और मंत्रोच्चार के बीच दीया जलाया और स्वामी विवेकानंद को याद किया. उन्होंने उसी फुलरटन हाल से अपने विचार रखे जहां से विवेकानंद ने 1893 में अपना भाषण दिया था.उन्होंने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा, ‘‘विवेकानंद का भाषण ‘‘अमेरिका के भाइयों और बहनों’’ के संबोधन से शुरु हुआ था जो भारतीय संस्कृति का संदेश है जिसमें पति, पत्नी, पिता बाद में आते हैं लेकिन भाई, बहन पहले आते हैं.’’

रामदेव ने कहा, ‘‘भाई और बहन के बीच महत्वपूर्ण संबंध होता है. हालांकि दुनिया राजनीतिक संघर्षो से गुजर रही है, अधिक आधुनिक हो रही है, स्वतंत्र और अधिक पूंजीवादी हो रही है और इसमें मानवता पीड़ा भोग रही है. इतनी अधिक असुरक्षा है कि आज पूरा विश्व भ्रष्टाचार से जूझ रहा है.’’ रामदेव ने कहा, ‘‘ आईएमएफ, डब्ल्यूटीओ, यूएनओ का शासन अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है.’’ रामदेव ने विश्व धर्म संसद को बताया कि धर्मान्तरण रोके जाने की जरुरत है.

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि हमने स्वामी विवेकानंद के संदेश को सुना होता तो 9/11 का आतंकवादी हमला नहीं हुआ होता.’’ रामदेव बाद में न्यूजर्सी रवाना हो गए जहां वह योग और धर्म उत्सव में शामिल होंगे और भारत रवाना होने से पूर्व अटलांटा जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola