अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान में चार की मौत

Published at :30 Sep 2013 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान में चार की मौत

पेशावर : पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में एक घर को निशाना बनाकर अमेरिकी ड्रोन द्वारा किए गए मिसाइल हमले में आज चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए. पिछले कुछ दिनों में यह ऐसा दूसरा हमला है. सीआईए संचालित ड्रोन ने उत्तरी वजीरिस्तान के दताखेल इलाके में एक घर पर दो मिसाइल दागे. सुरक्षा अधिकारियों ने […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में एक घर को निशाना बनाकर अमेरिकी ड्रोन द्वारा किए गए मिसाइल हमले में आज चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए. पिछले कुछ दिनों में यह ऐसा दूसरा हमला है. सीआईए संचालित ड्रोन ने उत्तरी वजीरिस्तान के दताखेल इलाके में एक घर पर दो मिसाइल दागे. सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि चार संदिग्ध आतंकवादी हमले में मारे गए और दो अन्य घायल हो गए. कल उत्तरी वजीरिस्तान में ही दरगाह मंडी इलाके में एक घर को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में कम से कम छह संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में ड्रोन हमलों का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola