एंटीना में खराबी के कारण एलओटी का 787 ड्रीमलाइनर रेकजाविक में उतरा

Published at :30 Sep 2013 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
एंटीना में खराबी के कारण एलओटी का 787 ड्रीमलाइनर रेकजाविक में उतरा

न्यूयार्क : पोलैंड की एलओटी एयरलाइन के एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को एंटीना में खराबी की वजह से आइसलैंड के रेकजाविक में पूर्वनिर्धारित योजना के बिना उतरना पड़ा.बोइंग के प्रवक्ता ने ई.मेल के जरिये भेजे एक संदेश में बताया कि एंटीना में आई खराबी दूर करने के लिए एलओटी ने कलपुज्रे और कर्मचारियों को आइसलैंड […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : पोलैंड की एलओटी एयरलाइन के एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को एंटीना में खराबी की वजह से आइसलैंड के रेकजाविक में पूर्वनिर्धारित योजना के बिना उतरना पड़ा.बोइंग के प्रवक्ता ने .मेल के जरिये भेजे एक संदेश में बताया कि एंटीना में आई खराबी दूर करने के लिए एलओटी ने कलपुज्रे और कर्मचारियों को आइसलैंड भेजा है.उन्होंने बताया कि अगर जरुरत पड़ती है तो विमान निर्माता मदद करने के लिए तैयार हैं.

एक दिन पहले ही नार्वे का एयरशटल एएसए ड्रीमलाइनर अज्ञात तकनीकी समस्या की वजह से उड़ान नहीं भर पाया.बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान सितंबर 2011 से उड़ान भर रहे हैं और तब से ही इनमें कई तकनीकी खामियां भी सामने आती गई हैं. जनवरी माह में दो ड्रीमलाइनर विमानों की लीथियम बैटरियों के पिघल जाने की वजह से करीब 50 विमानों का यह बेड़ा करीब चार माह तक जमीन पर खड़ा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola