नवाज शरीफ और मनमोहन के बीच मुलाकात में नहीं दिखी गरमाहट

Published at :30 Sep 2013 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
नवाज शरीफ और मनमोहन के बीच मुलाकात में नहीं दिखी गरमाहट

न्यूयार्क:मनमोहन व नवाज की इस मुलाकात में दोनों तरफ से कोई खास गरमाहट नहीं दिखी. दोनों प्रधानमंत्रियों ने मुलाकात के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस भी नहीं की. भारत ने साफ कहा कि सीमा पार से आतंकवाद के खात्मे तक दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते. पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत के […]

विज्ञापन

न्यूयार्क:मनमोहन व नवाज की इस मुलाकात में दोनों तरफ से कोई खास गरमाहट नहीं दिखी. दोनों प्रधानमंत्रियों ने मुलाकात के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस भी नहीं की. भारत ने साफ कहा कि सीमा पार से आतंकवाद के खात्मे तक दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते. पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए भारत तैयार है, बशर्ते वह आतंकवाद को शह देना बंद करे. दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जतायी है कि वार्ता की पूर्व शर्त है नियंत्रण रेखा पर हालात में सुधार.

दोनों प्रधानमंत्री के बीच करीब एक घंटे तक चली बैठक की कोई बड़ी उपलब्धि नहीं थी. हालांकि यह घोषणा की गयी कि दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों को संघर्षविराम को बनाये रखने की स्पष्ट योजना तैयार करने तथा उसकी बहाली सुनिश्चित करने को कहा गया है.इसके लिये कोई समय सीमा नहीं तय की गयी लेकिन भारतीय पक्ष ने कहा कि वे इस समस्या को जल्दी से जल्दी हल करना चाहेंगे.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से साफ शब्दों कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत फिर से शुरु करने की पूर्व शर्त नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनायें रोकना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola