मनमोहन सिंह ने शरीफ को भारत आने का न्यौता दिया

न्यूयार्क: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को भारत आने का न्यौता दिया. दोनों नेताओं की द्विपक्षीय संबन्धों को सामान्य बनाने पर विचार करने के लिये आयोजित यह पहली बैठक थी. दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर यहां मैनहटन में न्यूयार्क पैलेस होटल में भेंट की. भेंट […]
न्यूयार्क: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को भारत आने का न्यौता दिया. दोनों नेताओं की द्विपक्षीय संबन्धों को सामान्य बनाने पर विचार करने के लिये आयोजित यह पहली बैठक थी.
दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर यहां मैनहटन में न्यूयार्क पैलेस होटल में भेंट की. भेंट के दौरान शरीफ ने भी सिंह को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दोहराया.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने बैठक के बाद मीडिया को बताया, ‘‘शरीफ ने प्रधानमंत्री सिंह को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया और सिंह ने शरीफ को भारत आने का न्यौता दिया. दोनों नेताओं ने एक दूसरे के यहां आने का न्यौता स्वीकार कर लिया.’‘उन्होंने बताया, ‘‘यात्रा की कोई तिथि तय नहीं की गयी हैं.’‘सिंह का गृह नगर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गाह में है. शरीफ ने पहले कहा था कि वह सिंह का उनके गृह नगर गाह में स्वागत करने में प्रसन्नता महसूस करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










