अमेरिकी सांसद चाहते हैं भारत में निर्यात के लिए समान अवसर मिलें

वाशिंगटन: अमेरिका के एक सांसद ने यहां एक नया विधेयक पेश किया है जिसका उद्येश्य अमेरिका के विनिर्मित उत्पादों को भारत व ऐसे अन्य बाजार में बराबर का मौका सुनिश्चित कराना है जो व्यार में वरीयता देने की अमेरिकी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होते हैं.भारत-अमेरिका आर्थिक संबंध को मजबूत बनाने की दिशा में दोनों […]
वाशिंगटन: अमेरिका के एक सांसद ने यहां एक नया विधेयक पेश किया है जिसका उद्येश्य अमेरिका के विनिर्मित उत्पादों को भारत व ऐसे अन्य बाजार में बराबर का मौका सुनिश्चित कराना है जो व्यार में वरीयता देने की अमेरिकी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होते हैं.भारत-अमेरिका आर्थिक संबंध को मजबूत बनाने की दिशा में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की की कोशिश के बीच यह विधेयक पेश किया गया है.
वाणिज्य, विनिर्माण और व्यापार उप समिति के अध्यक्ष और प्रतिनिधि सभा के सांसद ली टेरी ने यह विधेयक पेश किया है. इस विधेयक को ‘प्लेइंग फेयर आन ट्रेड एंड इन्नोवेशन एक्ट’ (व्यापार और नवप्रवर्तन में ईमानदारी का बरताव अधिनियम) नाम दिया गया है. टेरी ने 20 सितंबर को नया विधेयक पेश करने के बाद एक बयान में कहा कि भारत जैसे देश अनुचित और भेद-भाव वाली नीतियां अपना कर अपनी घरेलू कंपनियों को फायदा पहुंचा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










