भूकंप से फिर हिला पाकिस्तान, 20 लोगों की मौत

Published at :29 Sep 2013 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
भूकंप से फिर हिला पाकिस्तान, 20 लोगों की मौत

इसलामाबाद/कराची : इस सप्ताह के शुरू में 500 लोगों की जान लेनेवाले भीषण भूकंप के बाद दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के कुछ इलाकों में शनिवार को फिर 7.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिनमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी. इन ताजा मौतों के साथ ही भूकंप में मरनेवालों […]

विज्ञापन

इसलामाबाद/कराची : इस सप्ताह के शुरू में 500 लोगों की जान लेनेवाले भीषण भूकंप के बाद दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के कुछ इलाकों में शनिवार को फिर 7.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिनमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी. इन ताजा मौतों के साथ ही भूकंप में मरनेवालों की संख्या 550 पर पहुंच गयी है. हालांकि, अनाधिकृत आंकड़ा 700 तक पहुंच चुका है और 800 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.

भूकंप के ताजा झटकों के बाद लोग दहशत में आ गये. भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान प्रांत था. अधिकारियों ने बताया कि आठ व्यक्तियों की मौत अवारान में छोटे से गांव नोक जो में हुई. इस गांव की आबादी तकरीबन 1500 है. चार मौतें मशके इलाके में हुईं. बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता जान मोहम्मद बुलेदी ने बताया कि भूकंप में बहुत से लोग जख्मी हुए हैं. मंगलवार के भूकंप में बहुत से घर क्षतिग्रस्त हो गये थे, लेकिन शनिवार के भूकंप में वह ढह गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola