कीनियाई अधिकारी ने कहा, सेना के कारण ढहा मॉल

Published at :28 Sep 2013 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
कीनियाई अधिकारी ने कहा, सेना के कारण ढहा मॉल

नैरोबी : कीनिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है कि वेस्टेगेस्ट मॉल की घातक आतंकी घेराबंदी में कीनियाई सेना के कारण ही इस मॉल की तीन मंजिले ढह गईं. इस बीच सरकार ने जांच की गति के साथ धीरज बरतने का आग्रह है, जिसने कई अहम सवाल अनुत्तरित रह गए हैं. इस मॉल […]

विज्ञापन

नैरोबी : कीनिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है कि वेस्टेगेस्ट मॉल की घातक आतंकी घेराबंदी में कीनियाई सेना के कारण ही इस मॉल की तीन मंजिले ढह गईं. इस बीच सरकार ने जांच की गति के साथ धीरज बरतने का आग्रह है, जिसने कई अहम सवाल अनुत्तरित रह गए हैं.

इस मॉल पर हुए आतंकी हमले में 67 लोग मारे गए थे और इस घटना के सात दिन बाद भी इस दौरान लापता बताए जा रहे दर्जनों लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है. इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के बारे में भी कोई विस्तृत जानकारी नहीं है.

मॉल की छत ढहने से इस बात की संभावना बढ़ गई है कि सेना के बचाव अभियान के कारण कई लोगों की जान गई होगी. मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है.अधिकारी ने कहा कि मलबे में मिलने वाले सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे कि यह पता लगाया जा सके उनकी मृत्यु आतंकियों के हमले में हुई या ढांचे के ढहने के कारण हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola