भारत, अमेरिका को वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाना चाहिए

वाशिंगटन : भारत और अमेरिका के नेताओं ने कहा कि दोनों देशों को अपना सहयोग वैश्विक स्तर तक ले बढ़ाना चाहिए और साथ ही गरीबी, बाल मृत्यु, खाद्य सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय शांति जैसे कई मुद्दों पर साथ काम करना चाहिए.व्हाइट हाउस में एक घंटे चली बैठक और दोपहर के भोज के […]
वाशिंगटन : भारत और अमेरिका के नेताओं ने कहा कि दोनों देशों को अपना सहयोग वैश्विक स्तर तक ले बढ़ाना चाहिए और साथ ही गरीबी, बाल मृत्यु, खाद्य सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय शांति जैसे कई मुद्दों पर साथ काम करना चाहिए.व्हाइट हाउस में एक घंटे चली बैठक और दोपहर के भोज के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक संयुक्त बयान में कहा कि दोनों देशों को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए पहले दर्जे के भागीदारों की तरह एक दूसरे को देखना चाहिए.
अमेरिका ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी को लेकर दोबारा अपने रुख की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका सुधार के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को एक स्थायी सदस्य के तौर पर देखता है.
संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारत और अमेरिका के बीच पूर्व, मध्य एवं पश्चिम एशिया और क्रमश: अफगानिस्तान एवं जापान के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की संरचना को लेकर विमर्श करते हुए ओबामा और सिंह, हिन्द महासागर क्षेत्र में नौवहन सुरक्षा एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण समेत कई विस्तृत मुद्दों पर सहयोग गहरा करने के लिए बातचीत को अपनी चर्चा में शामिल करने पर सहमत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










