सुप्रीम कोर्ट ने मुशर्रफ के रिहा किए जाने का आग्रह ठुकराया

Published at :27 Sep 2013 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने मुशर्रफ के रिहा किए जाने का आग्रह ठुकराया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के बलूच नेता अकबर बुग्ती की हत्या के मामले में जमानत पर रिहा किए जाने के आग्रह को ठुकरा दिया है. प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति नसीरुल मुल्क की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने मुशर्रफ की ओर से जमानत के लिए किए गए आग्रह […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के बलूच नेता अकबर बुग्ती की हत्या के मामले में जमानत पर रिहा किए जाने के आग्रह को ठुकरा दिया है.

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति नसीरुल मुल्क की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने मुशर्रफ की ओर से जमानत के लिए किए गए आग्रह पर सुनवाई की. इस पीठ ने मुशर्रफ के मौखिक आग्रह को ठुकरा दिया और कहा कि आग्रह करने वाले को खुद अदालत के समक्ष उपस्थित होना चाहिए.

मुशर्रफ के वकील इब्राहिम सत्ती ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी अदालत को सूचित किया कि पूर्व राष्ट्रपति अपनी इच्छा से पाकिस्तान लौटे हैं और इस मामले में जमानत नहीं मिलने से वह नजरबंद हैं. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई दो सप्ताह के लिए टाल दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola