कैदी ने फोन कर अपने फरार होने की खबर दी

ह्यूसटन : अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में घटी एक आश्चर्यजनक घटना में एक कैदी ने ईमानदारी को अपनी आजादी से अधिक तरजीह देते हुए आपातकालीन फोन नंबर 911 पर फोन कर जेल से अपने फरार होने की खबर दी. जेल के आठ कैदियों को दूसरी जगह ले जा रही एक वैन मंगलवार को जब वेदरफोर्ड […]
ह्यूसटन : अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में घटी एक आश्चर्यजनक घटना में एक कैदी ने ईमानदारी को अपनी आजादी से अधिक तरजीह देते हुए आपातकालीन फोन नंबर 911 पर फोन कर जेल से अपने फरार होने की खबर दी.
जेल के आठ कैदियों को दूसरी जगह ले जा रही एक वैन मंगलवार को जब वेदरफोर्ड में एक अस्पताल पर रुकी, तो इसमें सवार जोशुआ सिल्वरमैन नामक एक कैदी ने अपने दो साथी कैदियों को वैन चुराते हुए देखा. सिल्वरमैन के साथ उस समय पांच और कैदी भी मौजूद थे.
पुलिस ने बताया कि माइकल कोलमैन और लेस्टर बर्न्स ने मिलकर यह वैन चुरायी. एबीसी न्यूज कंपनी से जुड़े कोको टीवी ने बताया कि कैदियों ने कुछ ही दूरी पर वैन को रोक दिया, जिसके बाद सिल्वरमैन ने 911 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










