पाकिस्तान:बस में विस्फोट,19 की मौत

Published at :27 Sep 2013 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान:बस में विस्फोट,19 की मौत

पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर शहर में सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में हुए विस्फोट में 19 लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए. घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के चारसड्डा रोड पर हुई. स्थानीय पुलिस ने बताया कि बस में सिविल सचिवालय के सरकारी कर्मचारी सवार […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर शहर में सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में हुए विस्फोट में 19 लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए.

घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के चारसड्डा रोड पर हुई. स्थानीय पुलिस ने बताया कि बस में सिविल सचिवालय के सरकारी कर्मचारी सवार थे. कर्मचारी अपना काम खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहे थे. पेशावर के आयुक्त साहिबजादा मोहम्मद अनीस ने संवाददाताओं से कहा कि बम बस में ही रखा गया था.

बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों का कहना है कि बम में करीब सात किलोग्राम विस्फोटक और टाइमर का इस्तेमाल किया गया. घायलों को चारसड्डा के जिला अस्पताल तथा लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola