दुबई की ड्राइविंग परीक्षा में हिंदी सहित चार भारतीय भाषाओं को स्थान मिला
Updated at : 14 Jun 2015 7:37 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आगामी सितंबर महीने से ड्राइविंग परीक्षा में शामिल होने वाले लोग हिंदी सहित चार भारतीय भाषाओं का चुनाव कर सकते हैं. ड्राइविंग से जुडी लिखित परीक्षा और आठ अनिवार्य व्याख्यानों में फिलहाल तीन भाषाओं अंग्रेजी, उर्दू और अरबी का इस्तेमाल होता है. अब परीक्षार्थी हिंदी, मलयालम, तमिल, बांग्ला, […]
विज्ञापन
दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आगामी सितंबर महीने से ड्राइविंग परीक्षा में शामिल होने वाले लोग हिंदी सहित चार भारतीय भाषाओं का चुनाव कर सकते हैं. ड्राइविंग से जुडी लिखित परीक्षा और आठ अनिवार्य व्याख्यानों में फिलहाल तीन भाषाओं अंग्रेजी, उर्दू और अरबी का इस्तेमाल होता है.
अब परीक्षार्थी हिंदी, मलयालम, तमिल, बांग्ला, चीनी, रुसी और फारसी भाषाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह परीक्षा यहां के सडक एवं परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की ओर से करायी जाती है. आरटीए में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं योग्यता विभाग के निदेशक आरिफ अल मलिक ने कहा कि 11 भाषाओं में परीक्षा ली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




