द.एशिया में शांति और स्थिरता के लिए भारत-पाकिस्तान के संबंध महत्वपूर्ण: अमेरिका

Published at :13 Jun 2015 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
द.एशिया में शांति और स्थिरता के लिए भारत-पाकिस्तान के संबंध महत्वपूर्ण: अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से आपसी संबंधों में तनाव कम करने के लिए कदम उठाने पर जोर देते हुए कहा कि दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता के लिए इन दोनों देशों के संबंध महत्वपूर्ण हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेफ रथके के अपने नियमित दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दक्षिण एशिया में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से आपसी संबंधों में तनाव कम करने के लिए कदम उठाने पर जोर देते हुए कहा कि दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता के लिए इन दोनों देशों के संबंध महत्वपूर्ण हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेफ रथके के अपने नियमित दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता बनाने के लिए भारत और पाकिस्तान के संबंध महत्वपूर्ण हैं इसलिए हम उन कदमों का स्वागत करते हैं जो भारत और पाकिस्तान तनाव कम करने और वार्ता पुन: प्रारंभ करने की दिशा में उठा सकते हैं.’’
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ हम भारत और पाकिस्तान को इस प्रकार के कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और हमारा मानना है कि हिंसक अतिवाद और आतंकवाद से पैदा हुए खतरे से निपटने में भारत और पाकिस्तान दोनों के साझा हित हैं.’’ अमेरिका ने आतंकवादियों के खिलाफ पडोसी म्यांमा की सीमा में भारतीय सेना के अभियान पर कोई टिप्पणी नहीं की.
रथके ने कहा, ‘‘उस विशेष अभियान पर टिप्पणी करने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है. मुङो लगता है कि जो बात आपने उठाई और जिसका मैंने उत्तर दिया, वह यह है कि हम भारत और पाकिस्तान को प्रोत्साहित करते हैं कि वे वार्ता पुन: शुरु करने और तनाव कम करने के लिए कदम उठाएं.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola